खाटू श्याम बाबा की मूर्ति का नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। जयपुर से लाई गई बाबा श्री खाटू श्याम की मूर्ति का नगर में भव्य धार्मिक आयोजन के साथ स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा के दर्शन किए।
जयपुर से लाई गई बाबा श्री खाटू श्याम की मूर्ति को सबसे पहले ठाकुरद्वारा से विधि-विधान के साथ रवाना किया गया। इसके बाद श्रद्धालु मूर्ति को वाहन में लेकर नगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए राम-श्याम मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद मूर्ति को पानीपत स्थित चिलकाना धाम ले जाया गया।
आयोजकों ने बताया कि 21 सितंबर को बाबा की मूर्ति चिलकाना धाम पहुंची, जबकि 22 सितंबर को मूर्ति को वापस झिंझाना लाया जाएगा। धार्मिक आयोजन में चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप, राहुल देव गुप्ता, रामकुमार कश्यप, अध्यक्ष अमरीस संगल, कोषाध्यक्ष प्रदीप संगल, कल्लू, ओमपाल, मोंटी, पिंटू, शुभम संगल, पंकज धीमान, मनोज नामदेव, विनोद, जगदीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



