सिंगरौली

स्वच्छता अभियान के बीच देवसर जनपद कार्यालय में गंदगी

दीवारों पर गुटखे की पीक और परिसर में कचरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली/देवसर। देशभर में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के बीच देवसर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सामने आई तस्वीरों में कार्यालय भवन के अंदर और परिसर के कुछ हिस्सों में गंदगी, कचरा और कीचड़ दिखाई दे रहा है। दीवारों पर पान-गुटखे की पीक के निशान भी नजर आ रहे हैं, जबकि स्वच्छता बनाए रखने के लिए चेतावनी और जुर्माने से संबंधित सूचनाएं भी जगह-जगह चस्पा हैं।कार्यालय के गलियारों, सीढ़ियों और दीवारों पर गुटखे की पीक के निशान होने से स्वच्छता संबंधी नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कार्यालय के पिछले और खुले हिस्से में प्लास्टिक रैपर, खाली बोतलें और अन्य कचरा बिखरा दिखाई दे रहा है। कुछ हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ की स्थिति भी नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनपद पंचायत कार्यालय पूरे ग्रामीण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र है। यहां पंचायत और ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक नियमित रूप से पहुंचते हैं। ऐसे में कार्यालय परिसर में स्वच्छता का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत होना चाहिए। लोगों ने नियमित सफाई, कचरा निस्तारण और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
परिसर में बेसहारा मवेशियों की आवाजाही और डस्टबिन के आसपास फैली गंदगी को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। नागरिकों के अनुसार स्वच्छता अभियान के दौरान सरकारी कार्यालयों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि अभियान का संदेश केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहे।
जनपद पंचायत देवसर का प्रशासकीय दायित्व हाल ही में प्रशिक्षु आईएएस सौम्या मिश्रा को मिला है। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव के बाद कार्यालय परिसर की नियमित मॉनिटरिंग होगी और सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।
हालांकि, परिसर में दिखाई दे रही गंदगी की स्थिति कितने समय से बनी हुई है और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी किस स्तर पर है, यह संबंधित विभाग की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस स्थिति को संज्ञान में लेकर सफाई और निगरानी व्यवस्था में क्या सुधार करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button