मथुरा

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु महिला की तबीयत बिगड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए हरदोई से पति के साथ आई महिला श्रद्धालु की श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बाहर तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हरदोई से 60 श्रद्धालुओं का दल सोमवार सुबह बस से वृंदावन पहुंचा। यहां पानी गांव संपर्क मार्ग पर उनकी बस रुकी। यहां से सभी श्रद्धालु ई-रिक्शा से श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। इस दल में सवायजपुर निवासी आनंद प्रसाद और उनकी पत्नी बितोली देवी (60) भी शामिल थीं। मंदिर में दर्शन के बाद निकास द्वार से वह बाहर निकलते ही भीड़ में बितोली देवी की तबीयत खराब हो गई। घबराहट के साथ चक्कर आने पर वह गिर पड़ीं। साथ चल रहे पति आनंद कुमार ने उन्हें संभाला। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में र्भी कराया गया है। पति आनंद प्रसाद ने बताया कि पत्नी की हालत में सुधार है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button