कैराना
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पीड़िता के परिजन की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। आरोप था कि आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा पीड़िता की मोबाइल से वीडियो बनाई गई, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने घटना में सोयब व आशू उर्फ आसिफ निवासीगण गांव पठेड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।

