अमेठी

स्ट्रीट लाईट से ज़मीन पर उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमेठी,जायस। स्ट्रीट लाईट के केबल से रस्ते में जलभराव में उतरा करंट की चपेट में आकर दिहाड़ी मज़दूर की मौत होगयी। मामला कोतवाली क्षेत्र के चौधराना मुंशीगंज का है। बीती रात करीब 10 बजे 35 वर्षीय संजय पुत्र चंद्र कुमार मज़दूरी कर वापस घर लौटा था कि घर के बाहर रस्ते में जलभराव के कारण जैसे ही उसने पानी में कदम रखा करंट की चपेट में आकर वो वहीं गिर पड़ा, जब तक परिजन बाहर रस्ते में आते युवक की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की लिखा पढ़ी कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मृतक की एक 10 वर्षीय बेटी मीनाक्षी और एक 8 वर्षीय बेटी चांदनी है दोनों निकट के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। मृतक मज़दूरी करके अपनी परिवार की परवरिश कर रहा था। मृतक संजय 3 भाई और 5 बहनों में सबसे बड़ा था। इस हादसे से जहां बेटियों के सर से बाप का साया उठ गया वही बूढ़ी माँ राजकली का भी सहारा छिन गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। बुधवार को सूचना पाकर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और लिखा पढ़ी कर शासन से मृतक परिवार को असमिक दुर्घटना योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button