50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार।
धौलाना तहसील में कैंसर चिकित्सक से ली थी नकदी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़ । धौलाना तहसील में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तहसील में कार्यरत कानूनगो बिजेन्दर सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । कानूनगो बिजेन्दर सिंह ने कैंसर चिकित्सक डॉ. के.पी. सिंह से धौलाना तहसील परिसर में 50 हजार की रिश्वत ली जिसके दौरान एंटी करप्शन टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी कानूनगो बिजेन्दर सिंह को रंगे हाथों रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया जिससे तहसील परिसर में खलबली मच गई।
एंटी करप्शन टीम से मिली जानकारी के अनुसार , कैंसर चिकित्सक डॉ. के. पी. सिंह की ओर से कानूनगो विजेंदर सिंह के खिलाफ कथित रूप से रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की और कार्यवाही की रणनीति तैयार की । इसके बाद टीम ने नियोजित तरीके से कानूनगो को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।, 50 हजार रुपए की रिश्वत कानूनगो बिजेन्दर सिंह द्वारा स्वीकार करते ही टीम ने आरोपी को रंगे हाथ 50 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि , बरामदगी
और आरोपी कानूनगो की गिरफ्तारी से जुड़ी सभी विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



