उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

सोना-आभूषण सब ले जाओ, मंदिर मत तोड़ो

गजनवी ने क्यों ठुकराई थी पुजारियों की पेशकश? सीएम योगी ने बताया

गोरखपुर। गजनबी ने कहा था कि मैं केवल लूटने के लिए नहीं आया हूं। जो भी मिलेगा, उसे तो मैं ले ही जाऊंगा, लेकिन मेरा मुख्य उद्देश्य भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 11वीं सदी में भारत पर आक्रमण करने वाले महमूद गजनबी का असली मकसद केवल संपत्ति लूटना नहीं था, बल्कि देश की सनातन परंपरा को नष्ट करना था।
सोमनाथ मंदिर का प्रसंग
सीएम योगी ने इतिहास का हवाला देते हुए बताया कि जब महमूद गजनबी सोमनाथ मंदिर को गिराने गया था, तब वहां के पुजारियों ने उसे मंदिर और मूर्ति को नुकसान न पहुंचाने की विनती की थी। पुजारियों ने उसकी मांग के अनुसार उसे ढेरों सोना और आभूषण देने की पेशकश भी की थी।
ÑÑगजनबी का असली इरादा
पुजारियों की इस पेशकश के जवाब में गजनबी ने कहा था कि मैं केवल लूटने के लिए नहीं आया हूं। जो भी मिलेगा, उसे तो मैं ले ही जाऊंगा, लेकिन मेरा मुख्य उद्देश्य भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना है।
भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व-मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और संस्कृति को कमजोर करने के लिए अतीत में कई बाहरी आक्रमण हुए, लेकिन भारत की संस्कृति हमेशा जीवंत रही है और हमें अपनी इस महान विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button