गाजियाबाद

गाजियाबाद पुलिस ने सीखी सांकेतिक भाषा।

अब बधिरों सुगमता से मिलेगा न्याय।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गाजियाबाद । अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर आज पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस रिज़र्व लाइन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद एसोसिएशन ऑफ द डेफ की पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) का प्रशिक्षण दिया। संस्था पदाधिकारी वाइस चेयरमैन राजीव काम्बोज , प्रदीप कुमार, विकास तोमर, धर्मवीर, हिमांशु शर्मा अश्विनी गुप्ता, गीता और कुमारी मनीषा (दुभाषिया) और तुषार गर्ग (दुभाषिया) ने बुनियादी ISL शब्द, पुलिस सहायता मांगने के संकेत और आपात स्थिति में संवाद करने के तरीके सिखाए। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि जब कोई मूक-बधिर व्यक्ति थाने या पुलिस सहायता के लिए आए तो पुलिसकर्मी उसकी बात समझ सकें। हॉल में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।
पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी थानों में ISL के बेसिक चार्ट लगाए जाएंगे। इस पहल के लिए बधिर समाज ने पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button