बुलंदशहर
अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना छतारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत छतारी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन और क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर गोधा बम्बा चौराहे के पास से अभियुक्त चंद्रवीर सिंह पुत्र महेंद्र पाल सिंह (निवासी ग्राम नगलिया, थाना बरला, जिला अलीगढ़) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।घटना का विवरण व दर्ज मुकदमे:
उल्लेखनीय है कि इस मामले में दिनांक 23 सितंबर 2026 को थाना छतारी पर मु०अ०सं० 0399/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 76, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 7/8 और एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) की धारा 3(2)(Va), 3(1)द,ध के तहत चंद्रवीर आदि 02 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी डिबाई द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
नरेन्द्र सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना छतारी) उदयवीर सिंह (उप-निरीक्षक, थाना छतारी)आरक्षी 393 दीपक कुमार (थाना छतारी)आरक्षी 3650 दीपेश कुमार (थाना छतारी)



