बरेली

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की संविदा एएनएम बहनों से भावुक अपील – टीकाकरण न रोकें

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने संविदा एएनएम बहनों से अपील की है। उन्होंने कहा – प्यारी संविदा एएनएम बहनों, हम आपकी समस्याओं और संघर्ष को भली-भांति समझते हैं। आपका काम बेहद कठिन है, आपकी मांगें जायज हो सकती हैं और आपकी पीड़ा हमारे दिल को छूती है। लेकिन उन मासूम बच्चों के बारे में सोचिए जो जीवन की पहली सांस के साथ आप पर निर्भर हैं। टीकाकरण जीवनरक्षक कवच है। समय पर टीके न मिले तो कई मासूम जानें रोके जा सकने वाले रोगों की चपेट में आ सकती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह ने कहा अपनी मांगों के लिए संघर्ष आपका अधिकार है, लेकिन बच्चों की जिंदगी से समझौता सही नहीं। वे बेकसूर हैं और उनकी सुरक्षा की पहली ढाल आप ही हैं।
हम आपसे अपील करते हैं कि जनहित और मासूमों की जिंदगी को देखते हुए टीकाकरण कार्य न रोकें। अपनी आवाज बुलंद कीजिए, लेकिन बच्चों की सुरक्षा की डोर हाथ से न छूटने दें।
बच्चों की मुस्कान और स्वस्थ जीवन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। कृपया टीकाकरण सेवाएं जारी रखें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button