हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सभासद ने एसपी को दिया प्रार्थना पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। नगर पालिका सभासद अनिल उपाध्याय ने एक अन्य सभासद के साथ एसपी एनपी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेयरमैन पर घटना के आरोपी बारू को उकसाकर हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में सभासद अनिल उपाध्याय ने कहा कि गत 19 सितंबर को षड्यंत्र के तहत नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल पर साजिशन हत्या का प्रयास कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें छह लोग नामजद हैं। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी वीडियो नगर पालिका में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
सभासद ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल बारू नामक व्यक्ति को नगर पालिका चेयरमैन द्वारा हत्या कराने के लिए उकसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उक्त व्यक्ति मोहल्ले में यह कह रहा है कि जेल जाने से पहले वह अनिल को जान से मार देगा। सभासद ने मामले की जांच कराकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान सभासद निशीकांत संगल मौजूद रहे।



