शामली

सरस्वती शिशु मंदिरों में एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों और अन्य लोगों ने एक साथ एक लय और एक स्वर में वंदे मातरम का गायन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष कमल गोयल, मुख्य अतिथि डॉ. श्रेय माहेश्वरी, मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला कार्यवाह दिवाकर, विद्यालय प्रबंधक विवेक संगल और अध्यक्ष चंचल गोयल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।

मुख्य वक्ता दिवाकर ने कहा कि वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और त्याग की भावना को मजबूत करने वाला राष्ट्रगीत रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। शिशु कल्याण समिति के अध्यक्ष गुलशन राय ने कहा कि वंदे मातरम मातृभूमि के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना का प्रतीक है।

मुख्य अतिथि डॉ. श्रेय माहेश्वरी ने देश के प्रति समर्पित होकर सेवा करने तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय सैनी, आरएसएस जिला संघचालक देशपाल, सुभाष एरन, संजीव बालियान, कार्यक्रम संयोजक रविंद्र कुमार, शिवकुमार धीमान, रामकुमार, प्रवेश शर्मा, पल्लवी एरन, रूपेश कुमार मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button