साहेबगंज
डोराई पंचायत में झामुमो का जन संवाद,कई समस्याओं का मौके पर किया समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झामुमो प्रखंड कमेटी ने डोराई पंचायत के बालगोडा, डोराय संथाली,पांचकुली सहित कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम चलाया।कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी,सचिव मुजीबुर्रहमान और सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम ने ग्रामीणों की बिजली,पानी,सड़क और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं सुनीं।कई समस्याओं का अधिकारियों से फोन पर बात कर मौके पर ही समाधान कराया गया।आगे सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए झामुमो हमेशा जनता के साथ खड़ा है,बाकी समस्याओं के जल्द निपटारे का आश्वासन दिया गया।वही मौके पर सुनीराम हांसदा, लुखीराम हेंब्रम,बेला किस्कू, सुनीता टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



