बेतुल

बैतूल घोड़ाडोंगरी में ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान का शुभारंभ

विधायक गंगा उइके रहीं मुख्य अतिथि, 313 आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिन चलेगा विशेष अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
घोड़ाडोंगरी, बैतूल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ घोड़ाडोंगरी परियोजना में किया गया। कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अभियान की मुख्य थीम ‘स्वस्थ बचपन, खुशहाल भविष्य’ रखी गई है।
परियोजना अधिकारी एवं सीडीपीओ के मार्गदर्शन में आयोजित इस तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत परियोजना क्षेत्र के सभी 313 आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक विकास के साथ अभिभावकों में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान के प्रथम दिवस ‘बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमयी गतिविधियां’ आयोजित की गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री की अपील का अभिभावकों के बीच प्रचार-प्रसार किया गया। पोषण वाटिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्रों पर मुनगा (सहजन) के पौधों का रोपण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का वजन, ऊंचाई, एनीमिया सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया।
बच्चों के लिए खेलकूद, मनोरंजक गतिविधियां एवं कहानी सुनाओ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए फल एवं मिठाई का वितरण भी किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती गंगा उइके ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए महत्वपूर्ण पहल है। परियोजना की टीम द्वारा 313 आंगनवाड़ी केंद्रों तक अभियान को पहुंचाना सराहनीय प्रयास है। मुनगा पौधरोपण और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण जैसी गतिविधियों से पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत गवांडे, मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा, ग्राम पंचायत बासपुर के सरपंच रामबकेश वरकड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता मारुतिराव सोनारे, भाजपा कार्यकर्ता पिरु भलावी एवं सुरेश भरोसे, महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपरवाइजर अनामिका छारी, महेंद्र प्रजापति, ब्लॉक समन्वयक मोहित चौकसे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रूपवंति हीने, संगीता सलाम, सुनीता उइके, उर्मिला ओझा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी घोड़ाडोंगरी द्वारा किया गया तथा अंत में आभार व्यक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button