शामली

धूमधाम से निकली भगवान महावीर की वार्षिक रथयात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर की वार्षिक रथयात्रा मंगलवार को शहर में धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथयात्रा में शामिल धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे, भजन मंडलियां, ढोल पार्टी और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत कर भगवान महावीर के दर्शन किए। कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया।

रथयात्रा का शुभारंभ महावीर जिनालय से मंदिर समिति के अध्यक्ष सुदेश कुमार जैन, महामंत्री राजेश कुमार जैन, आशीष जैन और जेके जैन ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद रथयात्रा निर्धारित मार्ग से विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भजन मंडलियों ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

रथयात्रा दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मिल रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, शिवमूर्ति और रेलवे रोड से होते हुए जैन धर्मशाला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के रथ के दर्शन किए।

रथयात्रा में सुंदर धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों और ढोल पार्टी की धार्मिक धुनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। घोड़ों की टुकड़ी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजेश जैन, योगेश जैन, सलेकचंद जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, वीरेश जैन, अजय कुमार जैन, तरुण कुमार जैन, आलोक जैन, मयंक जैन आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button