हापुड़

विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने थाना बाबूगढ़ में पुलिस कार्यशैली को जाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के विवेकानन्द पब्लिक स्कूल कुचेसर चौपला बाबूगढ से शिक्षकगण व विधालय में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा थाना बाबूगढ का भ्रमण कर पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानकारी की गई ।थाने में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र ,साइबर हेल्प डेस्क तथा थाने के अन्य दैनिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी ।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्वारा सभी छात्राओं को महिलाओं के साथ होने अपराध ,विभिन्न हेल्पलाइन नंबर/वेबसाइट यथा 1090, 108. 1098. 1930. डॉयल 112 , 1930 एवं धोखाधड़ी से बचने के उपाय आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा वर्तमान समय में होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर फ्राड जैसे एपीके फाइल फ्राड , डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्राड आदि से बचाव के तरीके ,तथा अपराध का शिकार होने के बाद पीडित द्वारा की जाने वाली प्रतिक्रिया के संबंध में शिक्षकगण/छात्राओं को लाभप्रद जानकारी दी गयी।

उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में थाना बाबूगढ साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 अंकुल कुमार व मिशन शिक्ति प्रभारी महिला उ0नि0 मनीषा पाल द्वारा भी छात्राओं से संवाद कर साइबर/महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button