बुलंदशहर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर लगा स्वास्थ्य मेला
पूर्व जिला महामंत्री संजय गूर्जर ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर स्वास्थ्य मेला लगाया गया। मेले का शुभारंभ भाजपा नेता संजय गूर्जर ने फीता काट कर किया। शिविर में विभिन्न स्टाल लगाए गए।
उपस्थित जनों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा नेता संजय गूर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी को इलाज मुहैया कराने हेतु आयुष्मान कार्ड योजना बनाई और सफलता पूर्वक संचालन सुनिश्चित कराया। हर गरीब असहाय को आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपए प्रति वर्ष इलाज संभव है। उन्होने सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया और लोगों से उनका भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर आयुष ओपीडी आयुष्मान कार्ड एनसीडी स्क्रीनिंग परिवार कल्याण सेवाएं दंत रोग जांच एवं परामर्श तथा महिला रोग जांच एवं परामर्श प्रमुख रूप से शामिल रहे। लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान स्वच्छ रहकर निरोग रहने की शपथ दिलाई गई। पांच टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह डा मनोज कुमार डॉ तहसीन रज़ा डॉ कृति डॉ आकाश त्यागी बी सीपीएम सर्विष्ठा देवी उर्फ अंजलि बंसल बीपीएम गौरव प्रशांत विमल नरेंद्र सिंह रावत प्रीति मल्होत्रा अंकित कुमार कपिल कुमार कमलेश रेखा शिव ओम कनिका साधना अंशुमन सहित तमाम स्टाफ नर्स चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। अनेक जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।


