कानपुर

राष्ट्र उदय पार्टी अपना आठवां स्थापना दिवस समारोह 2 अक्टूबर को मनाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : राष्ट्र उदय पार्टी का आठवां स्थापना दिवस 2 अक्टूबर को किदवईनगर स्थित डॉ. चिरंजीलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में मनाया जाएगा जिसको लेकर आयोजकों द्वारा तिवारी रेस्टोरेंट में कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे पाल ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में सामाजिक न्याय, आरक्षण में उपवर्गीकरण, अति पिछड़ा वर्ग के अधिकार,किसानों,पशुपालकों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी पार्टी की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार के 27 प्रतिशत आरक्षण के उपवर्गीकरण के लिए गठित रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करना,उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करना तथा कर्पूरी ठाकुर आरक्षण फार्मूला लागू करना शामिल है पार्टी ने क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा आठ लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की भी मांग रखी है इसके अलावा किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए किसान आयोग के गठन, पशुपालकों की समस्याओं के समाधान, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर रोक तथा निजीकरण और सरकारी संपत्तियों की बिक्री रोकने की मांग भी उठाई गई है भारी वाहन चालकों के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर की मांग भी पार्टी के एजेंडे में शामिल है कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश पाल, डॉ. रामबाबू पाल,रीता एलबी पाल,के.के. पाल, ओमकार सिंह,गुलाब चंद्र वर्मा,नंदलाल पालपुर, केशराम पाल एडवोकेट समेत कई लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता वंशलाल पाल,जिलाध्यक्ष कानपुर नगर फूल सिंह,जिला महासचिव सुरेश पाल फौजी, पार्टी संस्थापक इंद्रपाल,शिवनारायण आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button