कैराना

ग्रामीण की मौत के मामले में मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत होने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव गोगवान निवासी शबाना अंसारी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके पिता दिलशाद साइकिल से जा रहे थे। कैराना-झिंझाना मार्ग पर तेज गति से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कैराना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें पानीपत से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उपचार के बाद डिस्चार्ज होने पर हालत बिगड़ने के चलते उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 सितंबर को उपचार के दौरान दिलशाद की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button