बरेली

सदर तहसील में रक्तदान शिविर, तहसीलदार समेत 16 लोगों ने किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सदर तहसील परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर व सेवा संकल्प के तहत भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ। शिविर का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने स्वयं रक्तदान कर किया। तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। शिविर में दोपहर तीन बजे तक कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें राजवीर, डॉ. मधु गुप्ता, मनीष दुबे, भीम सिंह, मेहराज आलम, मंजीत सिंह, मोहित साहू, योगेंद्र पाल, भानु प्रताप, आयुष्मान तिवारी, आदित्य सक्सेना, विनोद कुमार, डॉ. सैहवान अली, अनिल कुमार और प्रवीण कुमार शामिल रहे।
जिला अस्पताल ब्लड बैंक के नोडल डॉ. अमित दिनकर की टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर में सीबीगंज UPHC प्रभारी डॉ. मधु गुप्ता ने भी रक्तदान किया, जो अब तक 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुकी हैं। इसके साथ ही इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन वितरण भी किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button