शामली

पीडीए पंचायत में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। क्षेत्र के गांव सोहजनी उमरपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप और एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

राजपाल कश्यप ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वंचित और पिछड़े वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है।

एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने गांवों में जनसंपर्क बढ़ाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। पंचायत में किसानों, युवाओं, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना, कलीम हसन, गौरव कश्यप, बीके कश्यप बिजनौर, डॉ. राजकुमार कश्यप, राहुल सैनी, सूर्य प्रधान, धीरज तोमर प्रधान, अरविंद कश्यप प्रधान, अशोक कश्यप प्रधान, सुरेंद्र कश्यप कुड़ाना, ममरेज राणा और जाकिर राणा मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button