बोकारो

पी एम श्री विद्यालय कसमार में माडल यूथ ग्राम सभा में विद्यार्थी हुए ग्राम सभा की गतिविधियों से अवगत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। पी एम श्री एस एस +2 उच्च विद्यालय, कसमार में आज माडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्राम सभा के आयोजन के संबंध में जागरूकता पैदा करना था। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुखिया, सचिव, सहायक सचिव, प्रधानाध्यापक, वार्ड सदस्य,डेटा एंट्री आपरेटर, पारंपरिक सामुदायिक नेता, युवा प्रतिनिधि, रोजगार सहायक,एन जी ओ प्रतिनिधि, किसान प्रतिनिधि,टीम लीडर, आंगनबाड़ी सदस्या,एस एम सी अभिभावक प्रतिनिधि आदि भूमिकाओं को मंचन के माध्यम से प्रदर्शित कर उपस्थित पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का दिल जीत लिया। प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी के निर्देशन एवं नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार वेंकटेश्वर, गर्री पंचायत की मुखिया गीता देवी,वरिष्ठ शिक्षक रामबाबू शुक्ल,महाकांत झा ,अमित कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, कार्यक्रम के तकनीकी सहयोग कर्ता पिरामल फाउंडेशन के सितांशु राज सिंह एवं अपराजिता सिंह,कैलाश कुमार, परमेश्वर बेसरा,संकुल संसाधन सेवी विजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया। आयोजन में वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, अशोक कुमार रजवार, मेहताब खातून समेत अन्य की महती भूमिका रही। मुख्य भूमिकाओं में जीत मुखर्जी ने टीम लीडर, मोहित कुमार ने मुखिया, अनिकेत दे ने सचिव,सौरव मुखर्जी ने प्रधानाध्यापक समेत तापस पाल, नित्यानंद महतो, अविनाश कुमार,हेयात अंसारी, रविन्द्र ठाकुर,पियुष कुमार,शुभम कुमार,जयदीप, आदित्य,जासमीन, इच्छा, लक्ष्मी,रितीका,साहीना,नरगिश,जासमीन,सोहेब रज़ा आदि प्रमुख थे। मौके पर प्रखंड संसाधन सेवी फटिक चंद्र दास,एस एम सी अध्यक्ष नीलम देवी समेत सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button