स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय परिसर में की गई साफ सफाई लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिए भाग।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सफाई अभियान गुरुवार को दिनभर पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार परिसर में साफ सफाई एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी ,अंचल अधिकारी नरेंद्र सिंह, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, प्रखंड समन्वयक दिलीप गंझु ,गररी पंचायत मुखिया गीता देवी, उप मुखिया,पंचायत सचिव रेखा देवी, सुभाष चंद्र ठाकुर, मास्टर जलसहिया मीना सोरेन, रश्मि देवी, मीना देवी, जलसहिया बीना देवी, मंजू देवी, अष्टमी देवी, सोमा देवी, लक्ष्मी देवी, सजीबुन निशा सहित जैसलपीयस से जुड़ी दीदी व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण व सफाई कर्मी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से इस अभियान की प्रशंसा किए।




