सिंगरौली

सैकड़ों स्कूली बच्चों को बांटे गए स्कूल बैग

तेलगवां जुवाड़ी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में एनटीपीसी के सीएसआर मद से हुआ वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 36 तेलगवां जुवाड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला में सैकड़ों स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। एनटीपीसी के सीएसआर मद से उपलब्ध कराए गए बैग का वितरण वार्ड पार्षद प्रेमसागर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। स्कूल बैग मिलने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल बैग उपलब्ध कराने के लिए उनके द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन से पत्राचार किया गया था। इसके बाद प्रबंधन की ओर से बैग उपलब्ध कराए गए, जिनका विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया गया।
मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रयास
पार्षद ने कहा कि वार्ड में विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एनटीपीसी और नगर निगम के सहयोग से साफ-सफाई, छठ घाट, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास में स्थानीय लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। वार्डवासियों के साथ चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं और कमियों की जानकारी ली जाती है तथा संबंधित विभागों के समक्ष मुद्दे उठाए जाते हैं। आगे भी जनसहयोग के साथ वार्ड से जुड़े जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button