बरेली

गांधी जयंती पर रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन                   

एसएसपी अनुराग आर्य ने दिलाई शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बरेली स्थित क्वार्टर गार्ड पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में 5 पुलिस कर्मियों को पदक / प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया –
1. उ0नि0 यातायात कमलेश कुमार – अति उत्कृष्ट सेवा पदक (गृह मंत्रालय से प्राप्त)
2. मुख्य आरक्षी नंद किशोर दिवाकर – उत्कृष्ट सेवा पदक (गृह मंत्रालय से प्राप्त)
3. मु0आ0 मनवीर सिंह – उत्कृष्ट सेवा पदक (गृह मंत्रालय से प्राप्त)
4. आरक्षी सरफराज अहमद, थाना शाही – मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र व 25 हजार रुपये (महिलाओं की हत्या के अनावरण में भूमिका के लिए)
5. आरक्षी शेखर वर्मा, यूपी-112 – मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र व 25 हजार रुपये (उक्त घटना में भूमिका के लिए)
इसके बाद जनपद में नियुक्त 15 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों – भगत सिंह, हरिओम सिंह, विक्की कश्यप, मनोज भारती, मो. मुनव्वर, रामौतार, कुशलपाल, अजीत सिंह, राजेश राणा, मो. ताजिम, गणेश गोस्वामी, राम आसरे, छत्रपाल सिंह, नंदलाल और जमुना प्रसाद को पुरस्कार (कंबल), फल व मिष्ठान दिया गया। बाद में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर एसपी यातायात अकमल खान, एसपी शिवम आशुतोष सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन नितिन कुमार, सीओ द्वितीय अंजनी तिवारी, सीओ यातायात विजय कुमार राणा, पीआरओ सुनील कुमार, यातायात पुलिस/यूपी-112/सीसीटीएनएस/रेडियो शाखा सहित अन्य शाखाओं के कर्मी मौजूद रहे। मंच संचालन शिवम आशुतोष सिंह ने किया और व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह ने संभाली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button