बुलंदशहर

गुलावठी में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने महान विभूतियों को किया नमन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गुलावठी। विधानसभा क्षेत्र के गुलावठी नगर स्थित डी.एन. इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह ने ध्वजारोहण कर दोनों महान विभूतियों को सादर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा से देश के सामने अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के जीवन और विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रहित, समाजसेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button