बुलंदशहर

बेटी को जन्म देने के बाद विवाहिता की अस्पताल मे मौत

मायके वालों ने बेटी के सुसरालियों पर लगाया हत्या करने का आरोप 

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा
 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने प्रसव के दौरान अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।  मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए 112डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा। रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित तहरीर अभी नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
गांव मूढ़ी बकापुर निवासी विनोद कुमार शर्मा पुत्र पुरूषोत्तम शर्मा का विवाह वर्ष 2023 में लखावटी निवासी साक्षी पुत्री दिनेश कुमार शर्मा के साथ हुआ था ‌। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर सुसराल वालों ने उसे बुलंदशहर नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। प्रसव आप्रेशन द्वारा हुआ। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने साक्षी को राणा अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  परिजन उसके शव को गांव ले आए। साक्षी की मौत की सूचना मिलने पर मायके वालों ने गांव मूढ़ी बकापुर पहुंच कर साक्षी के सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा मय पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा।
थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button