गोड्डा
राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की जयंती पर लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जिला कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूम धाम से मनाई गई। दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आम आवाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही महात्मा गांधी के सपने को साकार करने को लेकर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को अधिकार मिले, इस बात का संकल्प राष्ट्रीय जनता दल परिवार, गोड्डा के सभी पदाधिकारियों ने लिया। मौके पर पार्टी प्रदेश महासचिव सह कार्यकारी जिला अध्यक्ष धनंजय यादव, प्रधान महासचिव मो जाहिद इक़बाल, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष गणेश यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबुल झा, जिला सचिव चुनचुन यादव, जिला उपाध्यक्ष गिरिजा भूषण ठाकुर, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ किरण देवी, चंदा देवी, मो हाफिज, प्रवीण प्रभाकर, कुमोद यादव, प्रहलाद यादव, ध्रुव गोस्वामी, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीनबंधु मंडल, आलोक दत्ता, आनंदी मांझी, प्रकाश सिंहा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



