
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। कालीपीठ में इस वर्ष दुर्गापूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूजा समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए 101 फीट ऊंचा आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा, जो इस बार श्रद्धालुओं और आम लोगों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। कालीपीठ की संचालिका वंदना दुबे ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा की पूजा पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। पूजा पंडाल को भव्य और आकर्षक रूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
दुर्गापूजा के दौरान कालीपीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मां दुर्गा के दर्शन, पूजा-अर्चना तथा धार्मिक आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। 101 फीट ऊंचा भव्य पंडाल इस वर्ष कालीपीठ की दुर्गापूजा का मुख्य आकर्षण होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।



