हापुड़
दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटने से आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए घायल
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ ( यूपी ) – दिल्ली लखनऊ हाईवे एन एच 9 पर देर रात में तेज़ रफ्तार ट्रेवल बस पलट गई।हाइवे पर ट्रेवल बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें यात्रा कर रहे आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु फंसे रहे । बताया जा रहा है कि हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे के बाद चारों तरफ घूम गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे
श्रद्धालुओं को बाहर निकाला । बस के अंदर फंसे करीब आधा दर्ज से अधिकश्रद्धालु घायल हुए हैं, घायलो को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है,घायलो का जिला अस्पताल मे उपचार जारी है । बस में सवार सभी श्रद्धालु दिल्ली से कैंचीधाम नैनीताल जा रहे थे । हालांकि वहीं हाफिजपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।




