हापुड़

श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय में “महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । हापुड़ के मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वन्दना के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्राओं ने महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के प्रेरणादायी तथ्यों से सभी को अवगत कराया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने बताया कि यह दिन हमें सत्य, अहिंसा, त्याग, सादगी एवं देशभक्ति का संदेश तथा गांधी जी एवं शास्त्री जी के समान देश के प्रति ईमानदार एवं समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button