सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। क्षेत्र के गांव गगेरू स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्टॉल एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों ने प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। गोद भराई, पोषण वितरण एवं स्वास्थ्य संवाद के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों के कार्यों की जानकारी लेते हुए उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर सह-संयोजक एवं नववर्तमान जिला मंत्री सुधा तोमर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहनें एवं अन्य लोग मौजूद रहे।