ललितपुर
हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं सीओ सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के निर्देश पर की गई। चौकी अमरपुर मंडी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त थाना बार ग्राम बरखिरिया निवासी गिरवल सहरिया पुत्र दशरथ सहरिया को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मु.अ.सं. 1021/2026, बीएनएस की धारा 103(1) में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए रिमांड की कार्रवाई के लिए उसे न्यायालय भेजा गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अमरपुर मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस बल।



