ललितपुर

गांधी-शास्त्री जयंती पर एसपी ने दिलाया एकता, अखंडता और स्वच्छता का संकल्प

पुलिस लाइन में महापुरुषों को किया नमन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। एसपी ने कहा कि दोनों महापुरुषों केआदर्श देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्रहित में समर्पित भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा समाज में स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने की अपील की। इस दौरान एसपी ने वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। समापन पर उपस्थित पुलिस बल एवं आगंतुकों को मिष्ठान वितरित कर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन्स, क्षेत्राधिकारी तालबेहट, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button