शामली
कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। डीएम आलोक यादव ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का गायन किया। डीएम ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा खादी प्रदर्शनी का अवलोकन कर चरखा चलाया। उन्होंने लोगों से सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। शामली विकासखंड में भी ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक ने ध्वजारोहण किया।