आईटीआई छात्रों के प्लेसमेंट और रोजगार मेले को लेकर समीक्षा बैठक
Review meeting regarding placement and job fairs for ITI students

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने युवाओं के मार्गदर्शन के लिए नियमित कैरियर काउंसलिंग कराने और समय-समय पर भर्ती कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने तथा आगामी रोजगार मेला के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
बैठक में श्रम विभाग के “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के अगले चरण की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने शिविर आयोजित कर स्थानीय युवाओं एवं श्रमिकों को रोजगार, आजीविका के अवसर और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि रोजगार के लिए होने वाले पलायन को कम किया जा सके।



