
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली कॉलेज के एम.एड. हॉल में समाजवादी छात्र सभा की कॉलेज इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने लवजीत चौधरी को अध्यक्ष और कृष्णा ठाकुर को महासचिव नियुक्त किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि इकाई का गठन छात्र आंदोलन को मजबूती देगा। छात्रसंघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि जैसे मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने कहा कि संगठन हर छात्र की समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद फरहान अली, प्रदेश सचिव सौरभ यादव और छात्र शक्ति परिषद अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




