बेतुल
बैतूल नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों की हुई जांच
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, परामर्श के साथ मरीजों को दीं नि:शुल्क दवाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बैतूल नागरिक सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को राधाकृष्ण धर्मशाला, गंज में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में करीब 200 मरीजों की जांच की गई। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क दी गईं।
शिविर का शुभारंभ धनराज पगारिया, जगदीश राघव, हेमंत वागद्रे, नवनीत श्रीवास एवं आनन्द चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था अध्यक्ष राजेश गावण्डे ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है।
शिविर में अंजनी अस्पताल परतवाड़ा के कैंसर विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. प्रभु जवंजाल, अमरावती कैंसर फाउंडेशन के सचिव डॉ. राजेन्द्र सिंह अरोरा, एंडोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. अविनाश जवंजाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी जवंजाल, डॉ. अंजली ठाकरे, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.डी. अडवानी, डॉ. नितिन अडवानी, डॉ. नीता अरोरा, डॉ. जाहिद अली और डीएमएलटी नीलेश काकड़े ने सेवाएं दीं। स्थानीय चिकित्सकों में सर्जन डॉ. रमेश काकोड़िया, दंत चिकित्सक डॉ. वैभव साबले, डॉ. संदीप पाल एवं डॉ. मंगेश घोटे ने भी मरीजों की जांच और परामर्श में सहयोग किया।
डॉ. प्रभु जवंजाल ने कहा कि कैंसर से डरने के बजाय शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूक रहना चाहिए और समय पर जांच करानी चाहिए। डॉ. राजेन्द्र सिंह अरोरा ने कहा कि शिविर में नहीं पहुंच पाने वाले जरूरतमंद मरीज बैतूल नागरिक सेवा समिति का पत्र लेकर अमरावती या परतवाड़ा पहुंचेंगे तो उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। डॉ. जी.डी. अडवानी और हेमंत वागद्रे ने भी संबोधित किया। संचालन हेमन्त पगारिया ने किया।
शिविर में स्त्री रोग संबंधी कैंसर, उदर, मुख, नाक, कान, गला और दंत संबंधी जांच की गई। आयोजन में अंकुरित आहार परिवार, महावीर इंटरनेशनल और एमआर एसोसिएशन ने भी सहयोग किया। महावीर इंटरनेशनल की ओर से मरीजों को एनर्जी ड्रिंक और केले वितरित किए गए।
शिविर में रामू टेकाम, मनोज मालवे, नितिन गाडरे, संदीप धुर्वे, राजकुमार अग्रवाल, अरुण गोठी, अजबराव झरबड़े, नवनीत मालवीय, दिनेश महस्की, प्रवीण भावसार, मनीष दीक्षित, रितेश शुक्ला, निर्गुण देशमुख, अतुल पगारिया, मनीष देशमुख, अभिषेक दाभाड़े, नरेन्द्र पटेल, बंटी राठौर, रितेश पवार, डॉ. संदीप पाल, सौरभ सलामे, उज्जवल पांसे, आशीष साहू, संतोष शिंदे, शैलेन्द्र बिहारिया, राकेश पण्डागरे, वैभव काले, प्रफुल्ल गोठी, सेंटी वाघमारे, रफी अहमद, सौरभ ठाकुर, राजा सोनी, सरफराज खान, आशीष पवार, तरुण वैद्य, पंकज साबले, दीपक भार्गव,पप्पी शुक्ला, सोनू अवस्थी, मनीष देशमुख, चन्द्रकिशोर कुंभारे, अमृतराव देशमुख, जी.पी. डेहरिया, जयंती लाल गोठी, सुनील नाइक, गबलू पाण्डे, संजय नगदे, संजय रघुवंशी, आशीष साहू, सोमेश त्रिवेदी, कमलेश खासदेव, गोल्डी मिश्रा, अभिषेक पवार, योगेश्वर गायकवाड़, अनिल महाले, सुरेन्द्र कनाठे, हितेश ठाकरे, सिद्धिक कुरैशी, तुषार झरबडे, आशिक भाई और नरेश टोपरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




