भरत पुर
करंट से किसान के इकलौते बेटे की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के बयाना सदर थाना क्षेत्र में झील चौकी के खटनावली गांव में खेत पर करंट लगने से एक किसान के इकलौते बेटे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मृतक 38 वर्षिय चंद्रप्रकाश पुत्र शिवचरण शर्मा खेत पर काम करने गया था लेकिन खेत में लगे पेड़ में करंट की चपेट में आने से वो झुलस गया। परिवार के लोग उसे बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रप्रकाश अपने पिता शिवचरन का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 6 और 4 साल है। युवक की मौत से गाव में छाये मातम के बीच परिवार सदमे में है।


