भरत पुर
शाखा भुसावर की जूनियर टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर- भारत विकास परिषद की कस्बे में संचालित शाखा की कनिष्ठ वर्ग की टीम आज करौली में सम्पन्न हुई राजस्थान पूर्व प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पूर्व प्रांत की प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन करौली में किया गया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान पूर्व प्रांत के सवाईमाधोपुर, करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, डीग, आदि जिलों की कुल 22 टीम शामिल हुई, जिसमें भुसावर शाखा की ओर से शाखा के भारत को जानो प्रकल्प प्रभारी हेमन्त पाण्डेय व शाखा संरक्षक मनीष मित्तल के नेतृत्व में कनिष्ठ वर्ग में कस्बे के प्रेम पब्लिक स्कूल के सत्यम शर्मा व अंजू की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रांत की ओर से टीम को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। टीम को शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी। प्रतियाेगिता में शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा, संरक्षक शेरसिंह सैनी, सचिव राजेन्द्र गर्ग एवं विद्यालय शिक्षक रमाकांत पाण्डेय, भास्कर बसवारा, वैभव मित्तल, अनिकेत अग्रवाल, आदि शामिल हुए।


