झुंझुनू
शहीद विद्याधर सीगड़ा मेमोरियल ट्रस्ट ने किया तेजाजी मंदिर में सहयोग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहीद विद्याधर सीगड़ा मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा क्यामसर में निर्माणाधीन भव्य तेजाजी मंदिर निर्माण कार्य हेतु 51 हजार रू का सहयोग प्रदान किया गया।ट्रस्ट के सचिव विजय सीगड़ा ने मंदिर प्रबंध समिति का इस भव्य मंदिर निर्माण कार्य के लिए साधुवाद किया और ट्रस्ट की तरफ़ से अजय सीगड़ा ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी तेजाजी मंदिर निर्माण कार्य में शहीद विद्याधर सीगड़ा मेमोरियल ट्रस्ट का सहयोग मिलता रहेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी एवं जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी विजय सीगड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया।



