बरेली

गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के स्वर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला समारोह समिति और ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में गांधी-शास्त्री जयंती पर 32वें रुहेलखंड महोत्सव का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कस्तूरबा नगर निगम, इस्लामिया बालिका, राम भरोसे बालिका समेत कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। संस्था अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि मंच से बच्चों का आत्मबल मजबूत होता है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज और महासचिव सुनील धवन ने बताया कि संस्था वर्षों से राष्ट्रीय पर्वों पर आयोजन करती आ रही है। संचालन संजय मठ ने किया।
मुख्य अतिथि सभासद राजेश अग्रवाल रहे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता रणधीर प्रसाद गौड़ ने की। ग्रुप डांस में मूव मेकर्स प्रथम, प्राइमरी वर्ग में अद्रिका बाला चंद्रा और जूनियर वर्ग में हितेश शर्मा, आरोही कश्यप ने प्रथम स्थान पाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button