गोड्डा
सड़क हादसे में पुलिस जवान घायल, समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेहरमा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के डोय-अमौर मार्ग स्थित कोदरा बहियार के पास सड़क दुर्घटना में जैप में कार्यरत एक जवान घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उसी रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी निरंजन यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायल जवान को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया। घायल जवान की पहचान अनिल रजक, उम्र लगभग 40 वर्ष, पिता पैरू रजक, ग्राम डोय, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा के रूप में हुई है। मेहरमा सीएचसी में चिकित्सक डॉ. ऋषभ ने घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।घटना के बाद घायल जवान को समय पर अस्पताल पहुंचाने में समाजसेवी की तत्परता की सराहना की जा रही है। घायल जवान देवघर में कार्यरत हैं।


