बरेली
बरेली में स्वच्छता का अनोखा संगम
कचरे से बने बुके से हुआ मंत्री-महापौर का स्वागत, 1200 लोगों ने लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत “स्वच्छता ही सेवा” और “सेवा संकल्प अभियान-2026” में बरेली नगर निगम ने “कबाड़ से जुगाड़” की अनूठी पहल पेश की। वार्ड-58, गुलाब नगर के गुड्डर बाग में लगे बहुउद्देशीय शिविर में स्वच्छ भारत मिशन (SBM) IEC टीम ने बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से वेस्ट टू आर्ट बुके तैयार किए। इन्हीं रचनात्मक बुके से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, महापौर डॉ. उमेश गौतम और जिलाधिकारी अविनाश सिंह का अभिनव स्वागत किया गया .टीम ने स्टॉल पर 4 प्रकार के कचरा पृथक्करण, RRR और गीले कचरे से खाद बनाने के मॉडल प्रदर्शित किए। पोस्टर के माध्यम से प्लास्टिक बोतलों से पौधरोपण और सजावट की “वेस्ट टू ग्रीन” अवधारणा समझाई गई। संदेश दिया गया – “कचरा नहीं, संसाधन समझें।”
शिविर में स्वास्थ्य, श्रम, खाद्य एवं रसद, कौशल विकास, सेवायोजन, पशुपालन, उद्यान, उज्ज्वला योजना, समाज कल्याण, महिला कल्याण सहित 20 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। 1200 से अधिक लोगों ने योजनाओं का लाभ उठाया।




