शामली
दुकान से सामान लेने जा रहे युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा
गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। थाना क्षेत्र के बड़ा ख्वाजपुरा गांव में दुकान से सामान लेने जा रहे युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बड़ा ख्वाजपुरा निवासी कय्यूम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अक्टूबर को करीब 11 बजे उसका भाई समीर दुकान से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में जहानिसार, सादा, आजम और बेशर निवासी बड़ा ख्वाजपुरा ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में समीर को काफी चोटें आईं। आरोप है कि आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित आए दिन दबंगई करते हुए रास्ते में गाली-गलौज करते हैं। घटना मौके पर लगे कैमरों में रिकार्ड होने की बात कही गई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


