शामली

कम स्कोर के बावजूद शानदार गेंदबाजी से एसएस आमवाली ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। महाराणा प्रताप मस्तगढ़ टूर्नामेंट के सुपर-8 मुकाबले में एसएस आमवाली क्लब ने शानदार गेंदबाजी के दम पर जाटान क्लब को 30 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएस क्लब ने 109 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने जाटान क्लब की बल्लेबाजी को दबाव में रखा और पूरी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।टॉस जीतकर एसएस आमवाली क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जाटान क्लब के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शानदार गेंदबाजी करते हुए आमवाली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। सलामी बल्लेबाज हासिम छह रन बनाकर आउट हुए, जबकि आरिफ महज 10 रन बना सके।इसके बाद तीसरे नंबर पर आए बल्लेबाज रवि ने मोर्चा संभाला। उन्होंने महज 22 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 42 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान मुनव्वर ने भी 32 गेंदों में 30 रन बनाकर एक छोर संभाले रखा। दोनों की पारियों की बदौलत एसएस आमवाली क्लब ने 109 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाटान क्लब की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उन्होंने दूसरे ओवर में 11 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा दिया जबकि तीसरे ओवर में टीम को दूसरा झटका लगा। पांचवें ओवर में तीसरा विकेट गिरने के बाद जाटान क्लब की टीम दबाव में आ गई । एसएस क्लब के कप्तान ने जाटान के कप्तान वरुण को भी जल्द पवेलियन भेज दिया।इसके बाद जाटान क्लब के विकेट लगातार गिरते रहे और बल्लेबाज रन गति बढ़ाने में नाकाम रहे। एसएस आमवाली के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए जाटान क्लब को 30 रन से शिकस्त दी और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
शानदार 42 रन की तूफानी पारी खेलने वाले एसएस क्लब के बल्लेबाज रवि को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सुपर 8 का दूसरा मुकाबला कल दोपहर 3:00 बजे खेड़ी जुनरदार व नयाबास के बीच खेला जाएगा जो भी टीम इनमें से विजय होगी वह सेमीफाइनल में एस एस क्लब आमवाली के साथ भिड़ेगी
oplus_4194306

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button