
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : पंचायत चुनाव 2027 को लेकर ग्राम नायडीह स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में रविवार को चपोता समुदाय की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर अपनी-अपनी बातें एवं विचार रखे। बैठक की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने समाज और समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी राय साझा की। बैठक में लोगों ने एकजुटता के साथ अपने अधिकारों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर समुदाय के लोगों के बीच जागरूकता और आपसी समन्वय जरूरी है। बैठक के दौरान कई लोगों ने अपनी बात रखते हुए समुदाय की समस्याओं और आगामी चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर विचार व्यक्त किए। बैठक में आगे भी इस तरह की बैठकों के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और आवश्यक मुद्दों पर चर्चा करने की बात कही गई।



