मोबाइल झपटने में 15—15 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। मोबाइल झपटने के मामले में वांछित चल रहे 15—15 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नगर के मोहल्ला आलकलां स्थित राजेंद्र कॉलोनी निवासी गौतम 19 जुलाई को क्षेत्र में दुकानदारों से उधारी की रकम एकत्र कर बाइक से जा रहा था। तभी एवरग्रीन स्कूल के निकट तीन बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उस समय मामला शांत हो गया। इसके बाद वह सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा। आरोप है कि उक्त तीनों युवक पीछा करते हुए वहां पहुंच गए और उसका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। जबकि बाइक और नकदी छीनने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमे में वांछित चल रहे शिवा निवासी ग्राम अहमदगढ़ थाना झिंझाना व सागर निवासी खन्ना शहर थाना सिटी—2 लुधियाना (पंजाब) पर 15—15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


