कैराना
तमंचा व कारतूस समेत एक गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसआई जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से तलाशी के दौरान एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिलाल निवासी मोहल्ला गुलशन नगर बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।



