नगाँव उपचुनाव: 76% से अधिक वोटिंग, मतदान शांतिपूर्ण रहा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम में मंगलवार को हुए नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारीयों के मुताबिक शाम 5 बजे तक कुल मतदान 76 प्रतिशत से अधिक दर्ज हुआ। क्षेत्रवार मतदान दर इस प्रकार रही: चामगुड़ी में सबसे अधिक 80.22 प्रतिशत जबकि रहा क्षेत्र में सबसे कम 70.29 प्रतिशत मतदान हुआ। नगाँव जिले के मतदान की स्थितियाँ — नगाँव-बटद्रवा में 72.00%, रूपहिहाट में 77.67% और ढिंग में 77.93% मतदान दर्ज हुआ। मरिगांव जिले के जगीरोड में 76.62%, मरिगांव में 72.85% और लाहरिघाट में 78.88% मतदान हुआ। लगभग 42 मतदान केंद्रों पर कुछ देर तक मतदान जारी रहा, इसलिए अंतिम प्रतिशत आंकड़े थोड़े बढ़ सकते हैं।जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि सुबह से अधिकांश मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कड़ा सुरक्षा प्रबंधन के बीच मतदान हुआ। कुछ केन्द्रों पर ईवीएम के बटन शुरू करने में देरी भी हुई, लेकिन कुल मिलाकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। जिला आयुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी आरण्यक सैकिया ने कई संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और मतदान अधिकारियों को निर्देश, प्रोत्साहन व आवश्यक मार्गदर्शन दिए।पिछले चुनावों के संदर्भ में, विधानसभा और पिछले लोकसभा चुनावों में इन क्षेत्रों का मतदान अनुपात इस प्रकार था: पिछले विधानसभा चुनाव: ढिंग 90.34%, रूपहिहाट 92.74%, चामगुड़ी 91.31%, नगाँव-बटद्रवा 83.36%, रहा 83.83%, जगीरोड 87.33%, लाहरिघाट 94.72%, मरिगांव 84.67%। पिछले लोकसभा चुनाव: ढिंग 87.56%, रूपहिहाट 87.95%, चामगुड़ी 89.38%, नगाँव-बटद्रवा 77.31%, रहा 79.47%, जगीरोड 84.91%, लाहरिघाट 90.47%, मरिगांव 80.78%। जिला सुचना अधिकारी विकास शर्मा ने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशतों में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है क्योंकि कुछ केन्द्रों पर मतदान देर तक जारी रहा। कुल मिलाकर उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न माना जा रहा है।



